फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four and a half kilometer road not built in four years

Chamba News: चार साल में नहीं बनी साढ़े चार किलोमीटर सड़क

Tue, 16 Jan 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four and a half kilometer road not built in four years
खज्जियार (चंबा)। चनेड़ से दरोगा तक साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कछुए की चाल से से किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को सड़क का निर्माण कार्य आवंटित किया है, उसने चार साल से निर्माण कार्य अधर में लटका रखा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी से सड़क का कार्य शुरू करता है और अपनी मर्जी से ही बंद कर देता है। इसके चलते सड़क सुविधा से जुड़ने की आस लिए बैठे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि प्राथमिकता के आधार पर सड़क का कार्य शुरू नहीं किया गया तो विवश होकर वे सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चार करोड़ से अधिक बजट से बनने वाली चनेड़ से लेकर दरोगा तक साढ़े चार किलोमीटर सड़क की कटिंग और तारकोल बिछाने का कार्य वर्ष 2020 में ठेकेदार ने शुरू किया। लोक निर्माण विभाग ने कार्य समाप्ति के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया था। हैरत की बात यह है कि कि सड़क कटाई का कार्य तो समयानुसार पूरा कर दिया गया लेकिन, निर्धारित चार किलोमीटर के बजाय ठेकेदार ने महज डेढ़ किलोमीटर तक ही तारकोल बिछाई। तीन वर्ष बीतने के बाद भी तारकोल बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही डंगों का कार्य भी अधूरा छोड़ रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार एक माह तक कार्य करता है और फिर तीन माह तक इसे बंद कर दिया जाता है। इसके बारे में कई बार विभाग को सूचित किया गया है बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों मनोज कुमार, चंद्रेश कुमार, सोनीपाल, तिलक राज, संजीव, देवेंद्र कुमार आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से ग्राम पंचायत सिंग्गी, कोहलड़ी, रिंडा और भनोता की करीब पचीस हजार आबादी को सड़क तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करने से निजात मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी परेशानी तब और बढ़ जाती है जब गांव में कोई एकाएक घायल या फिर बीमार हो जाता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मांग की है कि ठेकेदार को सड़क का कार्य आरंभ करके उसे पूरा करने के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। बताया कि सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने को लेकर ठेकेदार को चेताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed