फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Foundation stone laid twice, work could not progress due to riots, hospital running in old CHC building

Chamba News: दो बार शिलान्यास, डंगा से नहीं बढ़ पाया काम, सीएचसी के पुराने भवन में चल रहा अस्पताल

Sun, 15 Sep 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid twice, work could not progress due to riots, hospital running in old CHC building
मुश्किल में मरीज-4
विज्ञापन

----------------

दो बार शिलान्यास, डंगा से नहीं बढ़ पाया काम, सीएचसी के पुराने भवन में चल रहा अस्पताल
सलूणी की तीस पंचायतों के लोगों के लिए कोई भी सरकार नहीं बना पाई नागरिक अस्पताल का भवन

मरीजों को नहीं मिल रही 50 बिस्तरों की सुविधा, रात को चिकित्सीय सेवाओं के लाभ से भी वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी

सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल सलूणी का नया भवन बनाने के लिए दो बार शिलान्यास तो हुए, लेकिन अभी तक भवन का कार्य डंगे से आगे नहीं बढ़ पाया है। सीएचसी के पुराने भवन में नागरिक अस्पताल चलाया जा रहा है।
वीरभद्र सरकार के समय में पहले एफआरयू यानी फर्स्ट रेफरल यूनिट के भवन का शिलान्यास किया गया था तो जयराम सरकार में नागरिक अस्पताल का भवन का शिलान्यास हुआ। मौजूदा समय में शिलान्यास स्थल पर सिर्फ नींव के नाम पर डंगा लगा ही है। भवन का कार्य आज तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भवन बनाने के लिए विभाग के पास आठ करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। बावजूद इसके अभी तक विकास खंड सलूणी की तीस पंचायतों के लोगों के लिए कोई भी सरकार नागरिक अस्पताल का नया भवन नहीं बना पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कांग्रेस सरकार ने एफआरयू का शिलान्यास किया था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नागरिक अस्पताल बनाने को लेकर शिलान्यास किया था। मौजूदा समय में सीएचसी के पुराने भवन में नागरिक अस्पताल चलाया जा रहा है। यहां मरीजों को न तो पचास बिस्तरों की सुविधा मिल रही है और न ही रात को चिकित्सीय सेवाएं मिल रही हैं। अन्य कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों में प्यार सिंह, योगराज, कमल कुमार, दिनेश कुमार, सुरेंद्र, भाग चंद और मनीष कुमार ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र अस्पताल का भवन बनाया जाए।



--

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि लोनिवि के खाते में विभाग ने आठ करोड़ रूपये जमा करवा दिए हैं। इसके बाद भी कार्य क्यों नहीं किया जा रहा है इसको लेकर लोनिवि को चिट्ठी भेजी जाएगी।



--

भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि भाजपा सरकार में उन्होंने 12 करोड़ रुपये भवन निर्माण को स्वीकृत करवाए थे। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार स्वयं भवन का निर्माण करवाने में लेटलतीफी कर रही है।




--

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बताया कि नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य क्यों बंद पड़ा है। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed