{"_id":"6a11e12de9b3fe2c0a0ea511","slug":"forgetting-the-map-of-his-own-panchayat-the-candidate-went-out-to-seek-votes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184260-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अपनी ही पंचायत का नक्शा भूल बैठे वोट मांगने निकले प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अपनी ही पंचायत का नक्शा भूल बैठे वोट मांगने निकले प्रत्याशी
Sat, 23 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 23 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव लड़ रहे कई नए चेहरे नहीं जानते कहां तक हैं पंचायत की सीमाएं
प्रचार ने पकड़ा जोर, जिले की 319 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को होगी वोटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गांव की सरकार बनाने निकले कई नए चेहरे खुद अपनी पंचायत की सरहदों से अनजान हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रत्याशी वोट मांगने लोगों के दरवाजों तक पहुंचे तो कई जगह मतदाताओं ने उनसे उनकी ही पंचायत की सीमाएं पूछ डालीं।
जवाब न मिलने पर माहौल चुनावी कम और हास्य का मंच ज्यादा बन गया। जिले में पंचायत चुनावों का उत्साह चरम पर है।
जिले की 319 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को प्रधान के लिए 1,293 उम्मीदवार, उप प्रधान के लिए 1,303 उम्मीदवार, वार्ड सदस्य के लिए 4,013 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य के 135 सीटों के लिए 592 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य के 18 सीटों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। कई नए चेहरों को चुनावी क्षेत्र के दायरे का अनुमान तक नहीं है।
विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी, भटियात, चंबा, डलहौजी और चुराह में 399858 मतदाता हैं। इनमें 196932 महिला और 202926 पुरुष मतदाता हैं। 5994 पुरुष मतदाता महिलाओं की अपेक्षा अधिक हैं। ब्लॉक स्तर पर सबसे ज्यादा 92395 मतदाता भटियात क्षेत्र में हैं। सबसे कम मतदाता पांगी ब्लॉक में 15201 हैं। मतदाताओं में योगेश कुमार, रमेश कुमार, सोमदत्त शर्मा, प्रकाश चंद, दलीप कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कई प्रत्याशियों को अपनी पंचायतों की सीमा का भी आभास नहीं हैं।