{"_id":"675487878398efc97d054f4a","slug":"forgetting-culture-in-the-race-of-modernity-praveen-chamba-news-c-88-1-ssml1004-138975-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति को भूल रहे : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति को भूल रहे : प्रवीण
Sat, 07 Dec 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
चंबा। पांगी छात्र कल्याण संघ ने पांगी में पूर्व छात्र मिलन समोराह का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि बीडीसी सतीश राणा और कॉलेज प्राचार्य प्रोमिला ठाकुर मौजूद रहीं। इस दौरान पंचायत प्रधान प्रवीण ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में अब लोग अपने पारंपरिक परिधानों और संस्कृति का भूलते जा रहे हैं। इससे हमारी पहचान तक खत्म हो सकती है। वर्तमान समय में पांगी बोली और पांगी टोपी करीब-करीब लुप्त ही हो रही हैं।
हमें मिल कर अपनी पांगी बोली, राष्ट्र भाषा समेत पांगी टोपी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। पंचायत सचिव ब्रिजेश ने भी इस दौरान युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य प्रोमिला ठाकुर ने युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर रहने के लिए सभी को स्वयं जागरूक होने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने भी जमकर नृत्य किया।