फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forget vehicles on the road, even walking on foot is dangerous.

Chamba News: सड़क पर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी खतरनाक

Tue, 31 Dec 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forget vehicles on the road, even walking on foot is dangerous.
अपनी बदहाली पर आंसू बहाता पंझेई-जलोट मार्ग।
चुराह (चंबा)। पंझेई-जलोट सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण पांच पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 15 साल पहले बनाई गई सड़क की आज तक सुध नहीं ली गई है। गड्ढों और मिट्टी से भरी सड़क पर वाहन चालकों को गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है। सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोग कई बार विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक विभाग ने उनकी गुहार पर कोई गौर नहीं किया है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। ग्राम पंचायत पंझेई, हिमगिरी, चीह, बणंतर ओर भलोड़ी के लोग इसी सड़क से आवाजाही करते हैं लेकिन 15 साल सड़क की विभाग ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों कृष्ण नेगी, मनोज कुमार, हरी सिंह, योगराज, केवल, सुनील कुमार, प्यार सिंह और सोहन सिंह ने बताया कि सड़क पर तारकोल का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क पर जहां पर पेवर डाले गए थे, वहां वे पूरी तरह से निकल या टूट चुके हैं। विभाग मरम्मत के नाम पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को वाहन के जरिये अस्पताल तक पहुंचाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि वाहन पर हिचकोले खाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed