{"_id":"6751e33e50a39d00c208c42b","slug":"forest-wealth-reduced-to-ashes-due-to-forest-fire-near-madhuwad-chamba-news-c-88-1-ssml1006-138805-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मधुवाड़ के पास जंगल में भड़की आग से वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मधुवाड़ के पास जंगल में भड़की आग से वन संपदा राख
Thu, 05 Dec 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत जसौरगढ़ में मधुवाड़ के पास जंगल में भयंकर आग भड़क गई। वीरवार को सुबह के समय भड़की जंगल में आग दोपहर तक पूरे जंगल में फैल गई। पांच हेक्टेयर भूमि पर आग ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाया। जब आग रिहायशी बस्ती के पास पहुंची तो उसे बुझाने के लिए स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने जैसे तैसे करके आग को बस्ती में पहुंचने से रोक लिया। दोपहर तक आग को बुझाने के लिए वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा था।
इसको लेकर लोगों ने विभाग के कार्यप्रणाली भी सवालिया निशान लगाए। पांच हेक्टेयर में आग लगने से पेड़-पौधों के अलावा कुछ जीव जंतु भी इसमें जल हुए। विभाग की तरफ से नुकसान का आकलन होने के बाद ही सही नुकसान का पता लग पाएगा। फिलहाल जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए विभाग की तरफ से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह आग शरारती तत्वों ने लगाई है।