{"_id":"581c77704f1c1bae31438353","slug":"forest-land-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में विभाग ने वन भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में विभाग ने वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने चुराह घाटी की बोंदेड़ी पंचायत के मंडूण गांव में लगभग तीन बीघा आठ विस्वा वन भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए शुक्रवार सुबह से वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर गई हुई थी।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति भीखा राम पुत्र जसु राम को इससे पहले वन विभाग ने कई बार वन भूमि से कब्जा हटाने के नोटिस थमाए थे। जहां पर कब्जाधारी ने सेब के लगभग बत्तीस पौधे लगा रखे थे। जबकि बाकी की जमीन पर पिछले एक दशक से खेती कर रहा था।
विज्ञापन
विभाग ने कार्रवाई करते हुए जहां वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए सेब के पौधों को काट कर हटा दिया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में वन भूमि पर कंटीली तार भी लगा दी गई। विभाग की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। माननीय न्यायालय के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में वन भूमि को अवैध कब्जाधारियों से छुड़ाने के लिए वन विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
इसी के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उधर इस मामले के सामने आने के बाद उपमंडल में अन्य जगह पर वन भूमि के कब्जाधरियों के हाथ पांव फूलना शुरू हो गए हैं। इस कार्रवाई को करके वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सूरत में वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
नोटिस के बावजूद नहीं माना कब्जाधारक : परिक्षेत्र अधिकारी
वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र पॉल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कब्जाधारी को कई बार नोटिस दिए गए थे। लेकिन जब उसने अतिक्रमण नहीं हटाया तो वन विभाग को मजबूरी में पुलिस की सहायता से वन भूमि पर अतिक्रमण हटाना पड़ा।