{"_id":"654bc0ba6ff3f36a8a06b076","slug":"forensic-team-collected-evidence-in-the-case-of-burning-of-slate-house-in-karian-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11700-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करियां में स्लेटपोश मकान स्वाह होने के मामले में फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करियां में स्लेटपोश मकान स्वाह होने के मामले में फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Wed, 08 Nov 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। करियां पंचायत में दो मंजिला स्लेटपोश मकान स्वाह होने के मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभावित परिवार की मांग पर पुलिस ने नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई थी।
प्रभावित परिवार के सदस्यों ने मकान को आग लगाने का संदेह जताया था। इस पर मंगलवार देर रात को पहुंची फोरेंसिक टीम ने बुधवार सुबह घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। टीम साक्ष्य को अपनी प्रयोगशाला में ले गई है। इसकी जांच के बाद ही मकान में लगी आग के कारणों से पर्दा उठेगा। बीती रविवार रात को करियां पंचायत में स्लेटपोश दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास तो किया, साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। दमकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह मकान पुरुषोत्तम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी करियां का था। प्रभावित परिवार को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार के सदस्यों ने आग लगाने का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने नूरपुर से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया नूरपुर से आई फोरेंसिक टीम ने मंगलवार रात और बुधवार सुबह साक्ष्य जुटाए हैं। इसकी रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
--