फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forensic team collected evidence from the scene

Chamba News: फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य

Tue, 23 May 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Forensic team collected evidence from the scene
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी के गांधी चौक के समीप गर्म सड़क के जंगल में मिले व्यक्ति के शव की नूरपुर से पहुंची टीम ने तफ्तीश करने समेत घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। इतना ही नहीं शव को पुलिस को सौंपा गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पुलिस की देखरेख में चिकित्सकीय टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक युवक करीब दो दिन पहले होटल से लापता था। इसकी सूचना होटल मालिक ने पहले से पुलिस थाना डलहौजी में भी दी हुई थी लेकिन सोमवार शाम होटल के साथ लगते जंगल में गहरी खाई में उसका शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। देर शाम फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मंगलवार को पैतृक श्मशानघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी डलहौजी अनिल कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed