फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   For the second dose of Corona, the third divided into four zones

तीसा में कोरोना वैकसीन के दूसरे डोज के लिए चार जोन में बांटा इलाका

Mon, 04 Oct 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
For the second dose of Corona, the third divided into four zones
For the second dose of Corona, the third divided into four zones
चंबा। विकास खंड तीसा के तहत अभी तक मात्र तीस प्रतिशत लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। वैक्सीनेशन को गति देने के लिए सोमवार को एसडीएम तीसा अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और खंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। अलग-अलग अधिकारियों को जोन की जिम्मेदारी दी गई है। तीसा विकास खंड में दोपहर दो बजे कोरोना वैक्सीनेशन के शिविर पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। इसके अलावा विकास खंड अधिकारी तीसा की ओर से भी पंचायत प्रधान, उप प्रधान, सचिव, वार्ड सदस्य सहित चौकीदार और सिलाई अध्यापिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश देशभर में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने में अव्वल रहा है। अब दूसरे डोज के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रशासन की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। विकास खंड अधिकारी तीसा अश्वनी ठाकुर ने बताया कि सोमवार को आयोजित बैठक के बाद पंचायत प्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जल्द दूसरी डोज के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed