{"_id":"6929d8b28d0393a67408bd26","slug":"for-seven-days-he-behaved-like-a-mad-man-and-asked-for-food-spending-nights-in-cow-shelters-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167846-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात दिन तक पागल बन मांगा खाना, गोशालाओं में गुजारीं रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात दिन तक पागल बन मांगा खाना, गोशालाओं में गुजारीं रातें
Fri, 28 Nov 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। थाने में गृहरक्षक को धक्का मारकर भागने और चोरी के आरोपी मानविंद्र सिंह निवासी झझाकोठी, चुराह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह थाने से भागने के बाद वह चुराह में पागल बनकर लोगों से खाना मांगता था। रात को ग्रामीणों की गोशालाओं में सोकर उसने सात दिन काटे। इतना ही नहीं, पुलिस जवान दिखने पर वह जंगलों को भागकर समय गुजारता रहा।
पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी को चुराह की पहाड़ी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी का मेडिकल कॉलेज चंबा में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त में बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर ही होने की भनक लगी। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूली। एक हफ्ता पहले रात को आरोपी पेट दर्द की बात करने लगा। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवान को शौच जाने की बात कही। इसके बाद वह शौच के बहाने ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को धक्का मार कर दीवार से छलांग लगाकर भाग गया। सात दिन बाद पुलिस ने वह पकड़ लिया। हालांकि इस मामले में विभाग की ओर से नाइट मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को पुलिस थानों, चौकियों या यातायात ड्यूटी के लिए मनाही कर दी है। विभाग की ओर से थाना प्रभारी, केस के आयु और थाना के मुंशी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को लेकर चेताया गया। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए है।
आरोपी 14 दिन के लिए भेजा जेल
आरोपी मानविंद्र सिंह निवासी झझाकोठी, चुराह को पुलिस थाने से भागने और बाइक चोरी के दो मामलों में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी को चुराह से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया।