{"_id":"68c1b8ce2bde8fed8c0db523","slug":"for-road-vehicles-the-conditions-are-ferrying-chamba-news-c-88-1-ssml1006-160507-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क गाड़ियों के लिए... हालात नौका चलाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क गाड़ियों के लिए... हालात नौका चलाने वाले
विज्ञापन
चंबा में हरदासपुर के पास बीते दिनों हुई बारिश में एनएच पर बना पानी का तालाब।संवाद
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदासपुरा के पास इंजीनियरिंग की ऐसी मिसाल देखने को मिल रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और परेशान भी। यहां सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा बारिश होते ही तालाब में बदल जाता है। यहां गाड़ियों की जगह नौका चलाने वाले हालात हैं।
इस पानी में डूबी सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं दोपहिया वाहन भी परेशानी झेल रहे हैं। चौपहिया वाहन चालक भी डरते-डरते इस सड़क से गुजर रहे हैं।
दरअसल, सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई तो गई है और हर साल उसकी मरम्मत पर पैसा भी खर्च होता है, लेकिन निकासी व्यवस्था के खराब डिजाइन ने यह समस्या स्थायी बना दी है। यही वजह है कि महीनों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। दिलचस्प की बात यह है कि इसी तालाब वाली सड़क से होकर प्रशासन और विभागीय अधिकारी भी रोज गुजरते हैं, लेकिन समाधान को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखती। स्थानीय निवासी शेर सिंह, विनोद कुमार, संजय शर्मा, पवन कुमार, महिंद्र सिंह, योगराज, केवल, मनोज कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि हरदासपुरा में बारिश के दौरान पैदल आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है। लोगों को मजबूरन आवासीय कॉलोनी के रास्ते होकर जाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और एनएच विभाग से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता मीत कुमार शर्मा का कहना है कि समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।