{"_id":"6ab6a93a5a6c9bb2a40ae330","slug":"flooring-mixer-machine-falls-into-the-saal-river-driver-saves-his-life-by-jumping-out-chamba-news-c-88-1-ssml1007-197935-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साल नदी में गिरी फ्लोरी मिक्सर मशीन, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साल नदी में गिरी फ्लोरी मिक्सर मशीन, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू क्षेत्र में शुक्रवार को फ्लोरी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर साल नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक ने मशीन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार फ्लोरी मिक्सर मशीन बालू क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक मशीन अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे साल नदी में जा गिरी। मशीन के नदी में गिरने से ठीक पहले चालक ने छलांग लगा दी। इससे वह सुरक्षित बच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मशीन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं, नदी में गिरी मशीन को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बालू के पास फ्लोरी मिक्सर मशीन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। संवाद