फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five thousand devotees paid obeisance at Bhalei temple

Chamba News: भलेई मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sat, 13 Apr 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Five thousand devotees paid obeisance at Bhalei temple
भलेई माता मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद
भलेई मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन

रोजाना बढ़ती जा रही भीड़, कतारों में लगने के बाद किए माता के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार को करीब पांच हजार श्रद्धालु माथा टेकने के लिए मंदिर पहुंचे। घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा रहने के बाद माता का आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के सुख और समृद्धि की भी कामना की। मंदिर प्रबंधन कमेटी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नवरात्रों के दौरान लंगर का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शनिवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। यह जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने दी। बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से हर सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed