फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   five posoti?e in samot chamba

समोट में पांच और निकले पॉजिटिव

Sat, 12 Dec 2020 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
five posoti?e in samot chamba
मेडिकल कॉलेज चंबा में सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी(चंबा)। कंटेनमेंट जोन समोट में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें कंटेनमेंट जोन के ही 3 लोग शामिल हैं। तीनों लोग कंटेनमेंट जोन के डुखर के रहने वाले हैं और संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। समोट में संक्रमण के 3 और मामलेे आने के बाद अब प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, एहतियातन समोट बाजार को सीज किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस समय समोट क्षेत्र में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं, वहीं दो लोगों की जान भी संक्रमण के चलते जा चुकी है। वहीं, दोनों मृतकों के संपर्क में भी कई लोगों के आने की आशंका है। समोट बाजार में लोगों की आवाजाही अधिक होने से एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बाजार को बंद किया है।
विज्ञापन

वहीं, अब समोट, डूखर और भटका कंटेनमेंट जोन के लोगों की कोरोना जांच के लिए रविवार को व्यापक टेस्टिंग की जाएगी। अगर मामले और बढ़ते हैं तो समोट बाजार को बंद करने की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है। प्रशासन की मानें तो रविवार को होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही इसको लेकीर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि रविवार को कंटेनमेंट जोन के लोगों की व्यापक स्तर पर टेस्टिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना संक्रमण पर काबू पाना संभव नहीं है संभव नहीं है।

नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप ने बताया की रविवार को होने वाली टेस्टिंग में संक्रमण के ज्यादा मामले आने पर समोट बाजार के बंद की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed