{"_id":"c4b2fbc774cb4f409f40f49e5c7b4703","slug":"five-persion-question-in-atm-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीन तोड़ने के मामले में पांच लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मशीन तोड़ने के मामले में पांच लोगों से पूछताछ
ब्यूरो /अमर उजाला, सुरंगानी चंबा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरंगानी में एटीएम मशीन में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस सिलसिले में शनिवार को पुलिस एटीएम के आसपास सुबूत तलाशती रही। पुलिस एटीएम में लगे दूसरे सीसीटीवी की फुटेज भी हासिल करना चाहती है, लेकिन शनिवार को बैंक के इंजीनियर के समय पर न पहुंच पाने से यह फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाई। पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। शुरूआती जांच में दो लोगों के एटीएम में घुसने और तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
हालांकि एटीएम के बाहर भी कुछ लोगों के खड़े होने की संभावना जताई जा रही है। एटीएम के समीप रिहायशी कॉलोनी है जहां किसी को भी एटीएम तोड़ने की भनक नहीं लगी। पुलिस यहां रह रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है। किहार थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि एटीएम में दो सीसीटीवी लगे थे जिनमें से पहले को चोरों ने तोड़ दिया, लेकिन अंदरूनी सीसीटीवी में उनकी फुटेज आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मशीन में कैश की गिनती कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन