फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five mobile phones stolen from the medical college were found in the bushes.

Chamba News: झाड़ियों में मिले मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए पांच मोबाइल

Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Five mobile phones stolen from the medical college were found in the bushes.
चंबा। जिला मुख्यालय के पास जनसाली-आईटीआई मार्ग पर रेन शेल्टर के पीछे झाड़ियों में चंबा मेडिकल कॉलेज में चोरी हुए पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। यह खुलासा तब हुआ जब राहगीर राजेश शर्मा वहां से गुजर रहे थे और एक मोबाइल की रिंगटोन सुनकर सजग हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच मोबाइल फोन जब्त कर लिया। वारदात में मेडिकल कॉलेज चंबा से वीरवार रात पांच मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर पहचान कराएगी और मोबाइल चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सजग नागरिक की ईमानदारी की वजह से चोरी के मोबाइल बरामद हुए और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed