फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   five doctor order for chamba medical college

चंबा मेडिकल कॉलेज जल्द ज्वाइन करेंगे पांच नए डॉक्टर

Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
five doctor order for chamba medical college
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए पांच डॉक्टरों को ज्वाइनिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के आदेशों के बाद दो डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। तीन अन्य डॉक्टर भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज चंबा में ज्वाइन कर सकते हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को डॉक्टरों के साक्षात्कार लेने के निर्देश दिए हैं।
चंबा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए पिछले दिनों देहरादून, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में साक्षात्कार लिए गए। इसके बाद पांच डॉक्टरों का चयन हुआ। इन डॉक्टरों की लिस्ट प्रदेश सरकार को भेजी गई। सरकार ने डॉक्टरों चंबा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करने के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज में जिन पांच डॉक्टरों के ज्वाइनिंग के ऑर्डर हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें एक हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर हैं। जबकि चार एमबीबीएस (जूनियर रेजिडेंट) डॉक्टर हैं। इन डॉक्टरों के आने से चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एक जूनियर रेजिडेंट की महिला रोग ओपीडी सेवाएं लेने की योजना बना रहा है। मेडिकल कॉलेज में एक महिला विशेषज्ञ होने से आए दिन गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरकार से महिला रोग विशेषज्ञ की मांग की है। जोकि जल्द ही पूरी हो होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पूरी की जा रही है डॉक्टरों की कमी: डॉ. पुरुषोत्तम पुरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि पांच नए डॉक्टरों के ऑर्डर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए हैं। इसमें दो डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। अन्य तीन डॉक्टर भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन कर सकते हैं। डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed