फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five departments are not paying their electricity bills, the board has sent notices, and connections will be disconnected after 15 days.

Chamba News: पांच विभाग नहीं भर रहे बिजली बिल, बोर्ड ने भेजे नोटिस, 15 दिन बाद कटेगा कनेक्शन

Thu, 04 Dec 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Five departments are not paying their electricity bills, the board has sent notices, and connections will be disconnected after 15 days.
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के सरकारी कार्यालयों को अब बिजली बोर्ड की डिफॉल्टर सूची में शामिल किया गया है। पांच सरकारी विभागों ने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं किया है, जिसके चलते अब बिजली बोर्ड ने इन विभागों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, मेडिकल कॉलेज समेत 96 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं और 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करने का आदेश दिया है। अगर इस अवधि में बिल जमा नहीं किया जाता तो इनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के इन नोटिसों के चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इन पर करीब 16 लाख रुपये के बिल लंबित हैं। ऐसे में बिजली बोर्ड की ओर से इस राशि को निकलवाना गले की फांस बन गया है। हालांकि इससे पहले भी इन विभागों को सूचित किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने बिल नहीं भरे। इस कारण दोबारा नोटिस जारी किए है। अब देखना यह होगा कि सरकारी विभाग इस नोटिस का जवाब कब तक देते हैं और क्या बिजली बोर्ड द्वारा उठाए गए कदम से विभागों में कोई असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सरकारी कार्यालयों समेत 96 उपभोक्ताओं को 15 दिन में बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। टीआर ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed