फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five crore subsidy received for construction of hydro power project

हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण पर मिली पांच करोड़ की सब्सिडी

Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five crore subsidy received for construction of hydro power project
चंबा। जिला के बेरोजगारों लोगों को रोजगार की धारा से जोड़ने के लिए इंडस्ट्री डेवलपमेंट स्कीम के तहत सरकार सब्सिडी दे रही है। योजना के तहत चंबा जिले में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को पांच करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। एक अन्य प्रोजेक्ट को इस स्कीम के तहत सब्सिडी जल्द ही मिलने वाली है। दस मेगावाट से अधिक क्षमता वाले हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण पर सरकार पांच करोड़ सब्सिडी प्रदान कर रही है। चंबा जिला के चुराह में ननाल हाइड्रो प्रोजेक्ट को इस स्कीम के तहत पांच करोड़ की सब्सिडी प्रदान की गई है। एक अन्य प्रोजेक्ट स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए चयनित हुआ है। सरकार की ओर से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सब्सिडी देने का उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाना है। जितने ज्यादा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बनेंगे, उतनी ज्यादा बेरोजगारी खत्म होगी। जिस क्षेत्र में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लग रहा है, वहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में बिजली उत्पादन क्षमता भी इन प्रोजेक्टों से बढ़ाई जा रही है। जिससे सरकार आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

चंबा जिला में आधा दर्जन पावर प्रोजेक्टों के निर्माण का कार्य चला हुआ है। जहां पर पावर प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं, वहां पर बेरोजगारी कम हो रही है। स्थानीय लोगों को प्रोजेक्ट में रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन सीएसआर (सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत प्रभावित क्षेत्र में विकास करवाता है। सरकार ने प्रोजेक्ट में रोजगार को लेकर 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की शर्त भी रखी है। चंबा जिला के चुराह और भरमौर क्षेत्र में हाइड्रो पावर प्रोजेक्टों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्र भूषण ने बताया कि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट निर्माण पर सरकार पांच करोड़ की सब्सिडी दे रही है। जिला में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को सब्सिडी जारी हो चुकी है। दूसरे प्रोजेक्ट को जल्द ही सब्सिडी जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed