फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   First the weather hit, now monkeys spoil the hard work of farmers

Chamba News: पहले मौसम की मार, अब बंदरों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
First the weather hit, now monkeys spoil the hard work of farmers
चंबा। एक तो बारिश न होने से किसान परेशान हैं। अब बंदरों के उत्पात ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। ऐसे में खेतीबाड़ी पर निर्भर किसानों को अब अपने परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सताए जा रही है। जिले के कुछ किसानों ने बिना नमी के गेहूं की बिजाई कर दी थी। इसके बाद अब बंदर खेतों में उत्पात मचा रहे हैं। बंदर खेतों में जाकर बोई गई गेहूं की फसल के बीजों को निकाल कर खा रहे हैं। खेतों में किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि अच्छी फसल हो और परिवार का जीवन यापन हो सके। पहले ही सूखा पड़ने से किसान परेशान हैं। ऐसेे में गेहूं की बिजाई का सीजन खत्म हो रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते कुछ किसानों ने बिजाई न करने का निर्णय लिया तो कुछ किसानों ने बिना बारिश के ही गेहूं की बिजाई कर दी है। किसानों की मानें तो इतने पैसे खर्च करके बीज खरीदते हैं। लेकिन, सूखे और बंदरों के आतंक ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। पहले गेहूं और मक्की की खेती से किसानों की अच्छी खासी आय होती थी। इसमें वह अपने परिवार के पालन-पोषण के अलावा अन्य खर्चों को पूरे करते थे। लेकिन, जिले के कुछ क्षेत्रों में बंदरों की बढ़ती तादाद से अब जमीन बंजर बनने तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, बंदर अब लोगों के घरों में आकर आंगन में लगी सब्जियों को भी उजाड़ने में कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

किसान कृष्ण पाल, दलीप कुमार, किशोरी लाल, पवन कुमार और सुशील कुमार का कहना है कि पहले यह बंदर जंगलों के साथ लगते खेतों में ही नुकसान पहुंचाते थे। अब धीरे-धीरे इलाकों में घर के आंगन में लगी सब्जियों को उजाड़ रहे हैं। भलेई, सूलणी और साहों के इलाकों में बंदरों का काफी आतंक हो गया है। इससे अच्छा पहले ही गेहूं की बिजाई नहीं करते, जिससे उनकी मेहनत पर पानी नहीं फिरता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed