फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   First the details of income and expenditure should be kept, then the proceedings of the meeting should be done.

Chamba News: पहले आय व्यय का ब्योरा रखा जाए, फिर करें बैठक की कार्यवाही

Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
First the details of income and expenditure should be kept, then the proceedings of the meeting should be done.
चंबा में जिला परिषद बैठक के दौरान आय व्यय का ब्यौरा पढ़ते जिला पंचायत ​अधिकारी।स्त्रोत:संवाद
चंबा। पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की कार्यवाही बिना आय-व्यय का ब्योरा रखे शुरू होने पर जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने एतराज जताया।
विज्ञापन

कहा कि पहले ब्योरा रखा जाए, इसके बाद कार्यवाही शुरू की जाए। इस पर जिप सदस्य ललित ठाकुर के आग्रह के बाद अधिकारी आय-व्यय का ब्योरा की प्रति लेने बैठक से निकले। करीब दस मिनट तक सदन में कार्यवाही बंद रही। ब्योरा आने के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मंजू शर्मा ने चंबा से अथेड़ वाया अंदारल बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने लंबे समय से यह बस सेवा शुरू न होने पर एतराज जताया। मामले में जिला परिषद अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लिया। आरएम को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर नए रूटों की जानकारी दी जाए। बताया जाए कि कितनी बसें नए रूटों पर चली हैं। अध्यक्ष ने अधिकारियों को जिला परिषद की बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ने विभिन्न मुद्दों का ब्योरा रखा। अन्य सदस्यों ने भी बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इससे पूर्व बैठक आरंभ होने से पहले सभी जिला परिषद सदस्यों और उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने गत दिनों सदर विधायक नीरज नैयर की माता स्वर्गीय चंचल नैयर के निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed