{"_id":"657b35a44fc7bfa4130a63b6","slug":"first-showed-strictness-showed-fear-of-challan-now-with-folded-hands-appeal-to-separate-wet-information-garbage-chamba-news-c-88-1-cmb1003-14264-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहले सख्ती की, चालान का डर दिखाया, अब हाथ जोड़ करेंगे गीला-सूचना कचरा अलग देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहले सख्ती की, चालान का डर दिखाया, अब हाथ जोड़ करेंगे गीला-सूचना कचरा अलग देने की अपील
Thu, 14 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पहले जागरूकता अभियान चलाया और सख्ती से लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग देने के लिए कहा।
चंबा शहर के लोग नहीं माने तो चालान का डर दिखाया गया, लेकिन फिर भी मुहिम को सफलता नहीं मिली तो अब वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी घर-घर जाकर हाथ जोड़कर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील करेंगे।
चंबा शहर में गीला और सूखा कचरा अलग देने के लिए अब नगर परिषद दोबारा जागरूकता अभियान चलाएगी। प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर परिषद दूसरी बार जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। अभियान की खास बात यह रहेगी कि संबंधित वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरेंगे और लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग देने के लिए जागरूक करेंगे। नगर परिषद चंबा की ओर दूसरी बार इस अभियान को संचालित करने का मकसद शहर को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए आम जनमानस का सहयोग हासिल करना है, जिससे लोग डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान में नगर परिषद को हरसंभव सहयोग दें।
जानकारी के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना के तहत वर्तमान में करीब 80 प्रतिशत परिवार सहयोग दे रहे हैं। इनमें सिर्फ 50 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जो गीला और सूखा कचरा अल-अलग दे रहे हैं। इन लोगों से भी अलग-अलग गीला और सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए दोबारा नगर परिषद अभियान चलाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद की ओर से सितंबर में अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान नगर परिषद चंबा ने स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं की ड्यूटी जागरूकता अभियान के तहत लगाई थी। इसका रिस्पांस नगर परिषद चंबा की उम्मीद की मुताबिक नहीं रहा। दूसरी तरफ प्रशासन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और सही तरीके से इस अभियान को कार्यान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए दोबारा अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर परिषद के अधिकारी और पार्षद लोगों को जागरूक करेंगे और गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए लोगों से सहयोग मांगेगे।
--