{"_id":"662bd70c0cce0ee4fc09788c","slug":"first-rehearsal-of-polling-parties-conducted-in-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123444-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर में करवाई पोलिंग पार्टियों की पहली रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर में करवाई पोलिंग पार्टियों की पहली रिहर्सल
Fri, 26 Apr 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
भरमौर विस क्षेत्र में लोस चुनावों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के पूर्वाभ्यास क
भरमौर (चंबा)। लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान पूर्वाभ्यास करवाया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 26 के प्रावधानों के अनुसार नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी आयोग के नियंत्रण और निगरानी में काम करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यावहारिक जानकारी को बखूबी ग्रहण करें। चुनावों से संबंधित अपनी ड्यूटी को पूर्ण लगन और निष्ठा से निभाएं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की ओर से मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई गई, जो कि राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर भी रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रपत्रों को भरना, विभिन्न प्रकार की सावधानियां, ईवीएम व वीवीपैट को चलाना, मॉक पोल इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दी।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 113 मतदान केंद्रों में 1 जून को मतदान करवाया जाएगा। इसमें दो मतदान केंद्र महिला कर्मचारियों की ओर से, एक मतदान केंद्र युवा कर्मचारियों व 1 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से संचालित किया जाएगा। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 152 पीठासीन अधिकारियों और लगभग 152 ही सहायक पीठासीन अधिकारियों के अलावा, 16 महिला कर्मचारियों व 16 युवा और दिव्यांग कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला व दिव्यांग, सेक्टर ऑफिसर सहित लगभग 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
--