{"_id":"6507395d696915aa41035bd4","slug":"first-challan-of-rs-13500-now-recommendation-to-cancel-drivers-license-chamba-news-c-88-1-cmb1003-7789-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहले 13,500 का चालान, अब चालक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहले 13,500 का चालान, अब चालक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
Sun, 17 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुराह क्षेत्र के एक टैक्सी चालक को गाड़ी की छत पर स्कूली विद्यार्थियों को बैठाना भारी पड़ गया। जुर्माना करने के बाद अब पुलिस ने स टैक्सी चालक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश एसडीएम से की है।
इस बारे में पुलिस ने एसडीएम तीसा को पत्र के माध्यम से सूचित किया है। पुलिस ने मामले में पहले ही साढ़े तेरह हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, बीते दिन देवीकोठी टेपा मार्ग पर जा रही टैक्सी गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में टैक्सी की छत पर स्कूली विद्यार्थी बैठाए गए थे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और गाड़ी चालक की पहचान हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक को चालान थमाया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि क्षेत्र में टैक्सी चालक लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। टैक्सी चालक चंद पैसों के लिए छत्त पर सवारियों को बैठा रहे हैं। यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। अब ऐसा करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। जहां चालक का चालान किया गया है, वहीं लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश उपमंडलीय प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना पर टैक्सी चालक को जुर्माना किया गया है। इसके अलावा लाइसेंस रद्द करने के बारे में भी लिखा गया है।
--