फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire inccident in chama bus

चंबा से पठानकोट जा रही बस के इंजन उठी चिंगारी, मची अफरा तफरी

Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
fire inccident in chama bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे पर चैहली के समीप एचआरटीसी बस के इंजन से आग की लपटें उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इंजन से उठने वाली लपटों को देख परिचालक ने चालक को बस रोकने की बात कही। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक-परिचालक ने बस से नीचे उतर काफी देर बस के इंजन में पानी फेंका। इस दौरान बस में सवार सभी यात्री बस से नीचे उतर आए।
चालक-परिचालक ने एचआरटीसी कार्यालय में इसकी सूचना दी। गनीमत रही कि चालक और परिचालक ने समय रहते आग पर नियंत्रण पाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब आधे घंटे बाद बस आगामी रूट पर रवाना हुई। जानकारी के अनुसार न्यू बस स्टैंड चंबा से पठानकोट के लिए सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई। मगर जैसे ही बस चैहली के समीप पहुंची तो इंजन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

इसके बाद चालक और परिचालक ने आग बुझाई। बताया जा रहा है कि कई बार गाड़ी गर्म होने से इंजन में आग की चिंगारी उठ जाती है। वहीं, आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि इंजन में हल्की चिंगारी उठी थी। इसे बुझाकर कुछ देर बाद बस रूट पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed