{"_id":"623229e25bf58b21e82e1b37","slug":"fire-in-temple-chamba-news-sml4028286179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंशीगोपाल मंदिर के रसोईघर में लगी आग, 3 हजार नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंशीगोपाल मंदिर के रसोईघर में लगी आग, 3 हजार नुक्सान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बंशीगोपाल मंदिर के रसोईघर में बुधवार सुबह सवा सात बजे के करीब अचानक आग लग गई। अग्निकांड में करीब तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रसोईघर से उठते धुएं को देखकर मोहल्लावासियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने भी मोहल्लावासियों संग आग को बुझाकर करीब 50 लाख की संपदा नष्ट होने से बचाई। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बंशीगोपाल मोहल्लावासियों वीरेंद्र कश्मीरी, कुशक नंदन, भरत कुमार सहगल, सुरेश कश्मीरी आदि ने बताया कि सुबह के समय अखंड चंडी पैलेस के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर बंशीगोपाल के रसोईघर की निचली मंजिल में अचानक आग लग गई। आग से उठते धुएं को देख मोहल्लावासी बिना समय गंवाए टब और बाल्टियों में पानी भर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जवान भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। कहा कि जर्जर हो चुके रसोई भवन की निचली मंजिल में पुराने समय में दशनाम अखाड़े के चिह्न, चक्र और पुरानी मूर्तियां स्थापित हैं। मोहल्लावासियों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट, मंदिर प्रबंधन एवं जिला भाषा अधिकारी से मांग की है कि इस भवन का शीघ्र जीर्णो जीर्णोद्धार किया जाए। इससे भविष्य में ऐसी किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि बंशीगोपाल मंदिर के रसोईगघर में आग लगने की सूचना मिलने पर चालक लोकेंद्र, प्रशामक मेहबूब और अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।