{"_id":"6a89dae7cac091c1a3021a91","slug":"hrtc-bus-not-reaching-sechu-chask-route-villagers-facing-difficulties-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194062-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेचू-चस्क रूट पर नहीं पहुंच रही एचआरटीसी बस, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेचू-चस्क रूट पर नहीं पहुंच रही एचआरटीसी बस, ग्रामीण परेशान
Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
किलाड़-सेचू-चस्क मार्ग पर चलने वाली बस। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। किलाड़ से सेचू-चस्क रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस के निर्धारित रूट पर नहीं जाने के कारण यात्रियों को मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किलाड़ से सेचू-चस्क के लिए बस सेवा शुरू होने से उन्हें काफी सुविधा मिली थी लेकिन बस के निर्धारित रूट तक नहीं पहुंचने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को बीच रास्ते में उतरने के बाद पैदल ही आगे का सफर तय करना पड़ रहा है। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच यह सफर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
हाकम चंद, योगराज, सुरेंद्र कुमार, किरपा राम, माधो राम, प्रकाश चंद और अशोक कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने आरसी पांगी और एचआरटीसी के प्रभारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया कि बस को नियमित रूप से निर्धारित सेचू-चस्क रूट तक भेजने के निर्देश जारी किए जाएं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग जल्द व्यवस्था में सुधार कर बस सेवा को निर्धारित रूट पर नियमित रूप से संचालित करेगा। उधर, आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि एचआरटीसी के अधिकारी को बस निर्धारित रूट तक भेजने को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
--