{"_id":"582f04fa4f1c1b5636900f5b","slug":"fire-in-suppa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार दोपहर तक सुलगता रहा सुप्पा गांव, करोड़ों की संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार दोपहर तक सुलगता रहा सुप्पा गांव, करोड़ों की संपदा राख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 18 Nov 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
सुप्पा गांव में आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र भरमौर की सिरड़ी वन बीट के सुप्पा गांव में लगी आग पर शुक्रवार दोपहर बाद काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए वन व अग्निशमन विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। विभागीय कर्मचारी पूरा दिन आग बुझाने जुटे रहे। आगजनी की इस घटना से सेब के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बागवानों की उम्मीदें राख के ढेर में तबदील हो गई हैं। वीरवार की पूरी रात सुप्पा और चुंजड़ी गांव के लोग दशहत के मारे वन विभाग के साथ आग बुझाने का काम करते रहे। लेकिन अगले दिन शुक्रवार को यह आग बुझने की जगह और तेज होती चली गई।
विज्ञापन
हालांकि वन विभाग व स्थानीय लोगों की पचास की संख्या वाला दल आग पर काबू पाने में जुट गया। लेकिन तेज हवा के झोंके और सूखी घास की वजह से आग लगातार बढ़ती रही। विभाग ने अब तक आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया है। विभाग मौके पर राहत कार्य में जुटा है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि यह आग निजी भूमि से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
जिसे बुझाने के लिए मौके पर अग्निशमन विभाग भी पहुंचा हुआ था। लेकिन सूखे तिनकों में आग इतनी तेजी से फैली की किसी को कुछ करने का मौका नहीं मिला। उधर जिन सेब बागवानों के हरे भरे बगीचे इस आग की भेंट चढ़े हैं। उन्होंने ने भी सरकार और विभाग से शीघ्र मुआवजे की मांग की है ताकि आगामी समय में नष्ट हुए सेब के पौधों की जगह नए पौधे लगाए जा सकें।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रामलोक ने बताया कि विभाग पूरे दल बल के साथ आग पर नियंत्रण पाने का काम कर रहा है। जिसमें स्थानीय लोग भी विभाग का सहयोग कर रहे हैं। बावजूद पानी क बारिश के बिना इस पर काबू नहीं पाया जा सकता है। संकट टलने के बाद हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।