फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ‌fire in school chamba

दिवाली की रात उदयपुर और कन्या स्कूल चंबा में लगी आग

Mon, 31 Oct 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 31 Oct 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन

दिवाली की रात चंबा में दो जगहों पर आग लगने के मामले पेश आए। जिसमें अग्निशमन विभाग ने समय पर लगभग बारह लाख रुपये की संपत्ति स्वाह होने से बचाई।

विज्ञापन


दोनों घटनाओं में पांच हजार रुपये का आंशिक नुकसान हुआ है। पहला मामला उदयपुर के ढांपू गांव में शाम पौने नौ बजे के करीब उस समय पेश आया। जब अग्निशमन विभाग को किसी ने आग लगी होने की सूचना दी।
विज्ञापन


विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि घर के साथ रखी मक्की के सूखे घास के ढेर से आग की लपटें उठ रही हैं। जिससे साथ लगते घर को खतरा है। लिहाजा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। यहां पर लगभग एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। लेकिन लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति स्वाह होने से बचाई गई। उधर दूसरा मामला चंबा मुख्यालय स्थित कन्या वरिष्ठ विद्यालय के पुराने भवन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब अग्निशमन विभाग लगभग साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचा तो पाया कि शॉट सर्किट की वजह से स्कूल भवन की छत पर आग लगी हुई है। लिहाजा विभाग ने सावधानी से बिजली का कनेक्शन काट कर आग को काबू में किया। यहां विभाग ने लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति बचाई।

चालक जितेंद्र, उप अधिकारी कुबज सिंह, फायर मैन प्रताप सिंह, फायर मैन किशोरी लाल, गृह रक्षक सोनू जरियाल व लीडिंग फायर मैन जगदीश ने आग पर काबू पाया।  जिला अग्निशमन अधिकारी कलासो राम ने बताया कि दिवाली की रात विभाग विशेष रूप से सक्रिय रहा। विभाग ने पहले से ही सभी तैयारियां की हुई थी। जिसके चलते विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया और नुकसान होने से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed