{"_id":"581741e34f1c1baa31435997","slug":"fire-in-school-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात उदयपुर और कन्या स्कूल चंबा में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात उदयपुर और कन्या स्कूल चंबा में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 31 Oct 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की रात चंबा में दो जगहों पर आग लगने के मामले पेश आए। जिसमें अग्निशमन विभाग ने समय पर लगभग बारह लाख रुपये की संपत्ति स्वाह होने से बचाई।
विज्ञापन
दोनों घटनाओं में पांच हजार रुपये का आंशिक नुकसान हुआ है। पहला मामला उदयपुर के ढांपू गांव में शाम पौने नौ बजे के करीब उस समय पेश आया। जब अग्निशमन विभाग को किसी ने आग लगी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि घर के साथ रखी मक्की के सूखे घास के ढेर से आग की लपटें उठ रही हैं। जिससे साथ लगते घर को खतरा है। लिहाजा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। यहां पर लगभग एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। लेकिन लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति स्वाह होने से बचाई गई। उधर दूसरा मामला चंबा मुख्यालय स्थित कन्या वरिष्ठ विद्यालय के पुराने भवन का है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जब अग्निशमन विभाग लगभग साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचा तो पाया कि शॉट सर्किट की वजह से स्कूल भवन की छत पर आग लगी हुई है। लिहाजा विभाग ने सावधानी से बिजली का कनेक्शन काट कर आग को काबू में किया। यहां विभाग ने लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति बचाई।
चालक जितेंद्र, उप अधिकारी कुबज सिंह, फायर मैन प्रताप सिंह, फायर मैन किशोरी लाल, गृह रक्षक सोनू जरियाल व लीडिंग फायर मैन जगदीश ने आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी कलासो राम ने बताया कि दिवाली की रात विभाग विशेष रूप से सक्रिय रहा। विभाग ने पहले से ही सभी तैयारियां की हुई थी। जिसके चलते विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया और नुकसान होने से बचाया।