फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire

भजोत्रा पंचायत के बंजोग गांव में लगी आग, बीस लाख स्वाह

Fri, 05 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, तेलका, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, तेलका, चंबा Updated Fri, 05 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

सलूणी उपमंडल की भजोत्रा पंचायत के बंजोग गांव में आग लगने से चार कमरे, एक हॉल व दो गौशाला राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सलूणी से राजस्व विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वह सड़क से करीब पांच किलोमीटर दूर है जिस कारण मौके पर गए अधिकारियों को रात को गांव में ही रूकना पड़ेगा। घटना से पांच परिवार प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


हादसे के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था जिससे घर में रखे जेवर और कपड़े भी जल गए। गौशाला की छत को तोड़कर लोगों ने मवेशियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक गाय, एक खच्चर, दस बकरियां व छह भेड़ें इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। घटना से प्रभावित हंस राज पुत्र कंठ, प्रकाश चंद पुत्र कंठ, नारायण पुत्र कंठ, चमारू पुत्र जीता व शक्ति प्रसाद पुत्र जीता ने बताया कि वे सभी एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां सुबह करीब आठ बजे उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली। वे सभी मौके पर पहुंचे तो घर बुरी तरह से सुलग रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी बचाया नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि हादसे से पूर्व घर में 150 ग्राम सोने के आभूषण, करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी, एक सरकारी बंदूक, खाने का सामान और कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। प्रभावित परिवार ने इस घटना में 20 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की संभावना जताई है। मौके पर गई राजस्व विभाग की टीम के वापस लौटने पर ही नुकसान का सही आंकड़ा पता चल पाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार अजय पराशर का कहना है कि सुबह हादसे की सूचना मिली थी। उसके बाद नायब तहसीलदार व कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए दस हजार रुपये की फौरी राहत भेज दी गई है। बाकी राशि नुकसान के आकलन के बाद प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के कारणों का खुलासा भी टीम के लौटने पर ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed