{"_id":"6aba99e0ac4076c07c03a4b8","slug":"fire-catches-on-the-jacket-of-an-activist-burning-an-effigy-chamba-news-c-88-1-ssml1007-198206-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुतला जलाते कार्यकर्ता की जैकेट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुतला जलाते कार्यकर्ता की जैकेट में लगी आग
Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा मुख्य चौक बाजार में पुतला जलाते कार्यकर्ता की जैकेट में भड़की आग और बचने के लिए भागता कार्
चंबा। ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को जिला कांग्रेस चंबा की ओर से प्रदर्शन किया गया।
मुख्य चौक बाजार में प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग लगाते समय अचानक एक कार्यकर्ता की जैकेट ने आग पकड़ ली। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अन्य कार्यकर्ता सहम गए। गनीमत रही कि कार्यकर्ता ने समय रहते जैकेट उतार दी और साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने आग बुझा दी। पुतला दहन के दौरान एक अन्य कार्यकर्ता के जूते में भी आग लग गई। हालांकि, समय रहते उसे भी बुझा लिया गया। दोनों घटनाओं में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
--