{"_id":"639ca4c8168e4b312d749d01","slug":"fire-broke-out-in-two-houses-four-rooms-and-kitchen-ashes-chamba-news-sml431033363","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो मकानों में भड़की आग, चार कमरे और रसोईघर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो मकानों में भड़की आग, चार कमरे और रसोईघर राख
विज्ञापन
चंबा की सिंग्गी पंचायत में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण।संवाद
- फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंग्गी के गांव सिंग्गी में सुबह 11:30 बजे दो मकानों में अचानक आग लगने से चार कमरे और रसाईघर जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को सात लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी ने प्रशासन की ओर से प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। प्रभावितों की पहचान त्रिलोक नाथ पुत्र चतरो राम और ज्ञान चंद पुत्र दुनी चंद के रूप में हुई। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक त्रिलोक नाथ और ज्ञान चंद रोजमर्रा की तरह सुबह खाना खाकर दिहाड़ी लगाने के लिए घर से निकल गए। सुबह के समय घर का काम निपटा कर महिलाएं भी मवेशियों के लिए चारा लेने चली गई थीं। सुबह 11:30 बजे के करीब अचानक त्रिलोक नाथ और ज्ञान चंद के मकानों में आग लग गई। मकान से उठता धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचित किया। ग्रामीणों ने समय न गंवाते हुए गांव में पानी से भरी टंकियों से बाल्टियों से से पानी भर कर आग को बुझाने के लिए प्रयास तेज कर दिए लेकिन तब तक आग और भी भयंकर रूप धारण कर चुकी थी।
अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के कार्य में जुट गई। भीषण अग्निकांड से त्रिलोक नाथ के मकान के दो कमरे और रसोईघर सामान समेत जल कर राख हो गया। इस अग्निकांड में प्रभावित को पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं त्रिलोक नाथ के मकान में लगी आग से भी दो कमरे सामान सहित जल गए। अग्निकांड में प्रभावित को दो लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव महिंद्र कुमार ने बताया गांव में हुए अग्निकांड में दो प्रभावितों के चार कमरे और रसोईघर सामान सहित जल गए हैं। प्रशासन की ओर से पटवारी ने प्रभावितों को दो-दो हजार रुपये मदद दी।
उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सिंग्गी गांव में अग्निकांड में दोनों प्रभावितों को सात लाख का नुकसान हुआ है। पटवारी की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है।