{"_id":"654d1154c3635f8621001522","slug":"fire-broke-out-in-kanrutu-hiya-and-dhainthudara-falls-in-suppa-forest-wealth-worth-lakhs-burnt-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11781-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुप्पा में कंरूटू, हिया और ढैंठूडारा के फाट में लगी आग, लाखों की वन संपदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुप्पा में कंरूटू, हिया और ढैंठूडारा के फाट में लगी आग, लाखों की वन संपदा जली
Thu, 09 Nov 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। पूलन पंचायत के गांव सुप्पा में देरशाम कंरूटू,हिया और ढैंठूडारा के फाट में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे पहाड़ पर फैल गई।
सुप्पा गांव के लोग आग बुझाने मे जुट गए, लेकिन आग इतनी अधिक तेजी से फैलती चली गई कि इससे बागवानों के सेब के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ जवान भी आग बुझाने के कार्य में जुट गए। पंचायत प्रधान सुप्पा अनीता कपूर ने बताया कि शरारती तत्वों ने पहाड़ पर आग लगा दी। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। उन्हाेंने ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसने की भरमौर प्रशासन से मांग उठाई है। संवाद