फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire breaks out on the roof of a three-storey house; loss of three lakh rupees.

Chamba News: तीन मंजिला मकान की छत में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on the roof of a three-storey house; loss of three lakh rupees.
संचुई पंचायत के बा गांव में धू धू करता मकान। जागरूक पाठक
लपटों में घिरी तीन मंजिला इमारत, ग्रामीणों ने बुझाई आग
विज्ञापन

बाड़ी गांव में शाम सात बजे लकड़ी के मकान की ऊपरी मंजिल में भड़की आग, करीब तीन लाख का नुकसान
ग्रामीणों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, पानी और मिट्टी से काबू में की लपटें; आसपास के घर बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। संचूई पंचायत के बाड़ी गांव में शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक पुराने तीन मंजिला स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग भड़क उठी।
लकड़ी के मकान से उठती लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने की आशंका के बीच आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
आग आशो राम पुत्र पंडतू राम के मकान की ऊपरी मंजिल में लगी थी। ग्रामीणों ने पानी की टंकियों से पानी निकालकर आग पर बौछार की। इसके अलावा पेयजल लाइन से पानी पहुंचाया गया और मिट्टी डालकर भी लपटों को नियंत्रित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी। ग्रामीणों की मुस्तैदी से आग मकान के निचले हिस्से और आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से मकान की ऊपरी मंजिल का हिस्सा जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार प्रभावित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रशासन ने दी दस हजार की राहत
तहसीलदार तेज सिंह ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed