{"_id":"6aba98df60d0c4c7210c4b7a","slug":"fire-breaks-out-on-an-electric-pole-at-the-khairi-workshop-gate-chamba-news-c-88-1-ssml1007-198232-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खैरी वर्कशॉप के गेट पर बिजली के खंभे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खैरी वर्कशॉप के गेट पर बिजली के खंभे में लगी आग
Mon, 28 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
समय रहते काबू पाने से टला बड़ा हादसा, खंभों और तारों की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। एनएचपीसी खैरी वर्कशॉप के मुख्य गेट के बाहर सोमवार को बिजली के एक खंभे में अचानक आग लग गई। खंभे से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग को नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि बिजली के तारों में तकनीकी खराबी या कनेक्शन में गड़बड़ी के कारण यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचपीसी वर्कशॉप जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान के मुख्य गेट के बाहर बिजली के खंभे में आग लगना चिंता का विषय है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
लोगों ने बिजली विभाग से खैरी वर्कशॉप के मुख्य गेट समेत आसपास लगे खंभों और तारों का निरीक्षण करवाने की मांग की है। जर्जर तारों और तकनीकी खामियों को समय रहते दुरुस्त करने की भी मांग उठाई है।