{"_id":"6adf829f64c640952c0fe8c8","slug":"fire-breaks-out-in-shoe-shop-in-kasakada-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-chamba-news-c-399-1-sml1003-544913-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कसाकड़ा में जूते की दुकान में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कसाकड़ा में जूते की दुकान में आग, लाखों का सामान राख
Mon, 26 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
रात साढ़े नौ बजे दुकान से उठने लगा धुआं, दमकल टीम ने 15 मिनट में पाया काबू
आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के कसाकड़ा मोहल्ले में सोमवार रात जूते की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। राजनगर निवासी नब्बू पुत्र नरेंद्र किराये पर दुकान चलाते थे।
लोगों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते दुकान में आग भड़क गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने में मदद करने लगे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रात करीब 9:45 बजे आग पर काबू पा लिया।
आग से दुकान में रखे जूते और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इससे दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाकर इसे पूरे मोहल्ले में फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।