फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire breaks out in house, loss of Rs 3 lakh

Chamba News: मकान में भड़की आग, तीन लाख रुपये का नुकसान

Mon, 12 Feb 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house, loss of Rs 3 lakh
चंबा के हरिपुर में आगजनी के बाद जली अलमारी और दरवाजा।संवाद
सरोल (चंबा)। हरिपुर गांव में एक मकान में आग भड़कने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। यह मकान मोहित चड्ढा पुत्र महेश चड्ढा का था।
विज्ञापन

अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कमरे से धुएं की लपटें उठती देखकर परिवार के सदस्य बाहर की ओर से भागे। परिवार के लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित क्षेत्रीय पटवारी भी मौके पर पहुंचे। पटवारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों को भेज दी है।
रविवार रात को मोहित दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिवार के सदस्य अन्य कमरों में थे। अचानक एक कमरे के भीतर से गंध आनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्य आंगन में आ गए। इस दौरान मकान से उठने वाली धुएं की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। अग्निकांड में कमरे के अंदर रखा सामान जल गया है। इसमें डबल बेडबॉक्स, रजाइयां, गद्दे, बेडबॉक्स के अंदर रखा सामान और एलईडी समेत बिजली उपकरण प्रेस, हीटर, ब्लोर, खिड़की-दरवाजे, टेबल, कुर्सियां इत्यादि पूरी तरह जल गए हैं। प्रभवित को तीन लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, सब फायर ऑफिसर राजेश ठाकुर ने बताया कि हरिपुर में कमरे में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वाहन लेकर तुरंत रवाना हो गए। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया है। प्रभावित को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed