{"_id":"672e3d48050062ea2d01b7a0","slug":"fir-will-be-filed-if-panihar-is-not-rejuvenated-within-a-week-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136726-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हफ्ते में पनिहार का कायाकल्प नहीं किया तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हफ्ते में पनिहार का कायाकल्प नहीं किया तो होगी एफआईआर
Fri, 08 Nov 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत आती बरौर पंचायत में चमीणू ब्रिज के साथ बने पनिहार को कुछ लोगों ने मिट्टी में दबा दिया था। अब पंचायत ने इसका संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए हैं कि इसका कायाकल्प एक सप्ताह में किया तो पंचायत आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगी।
पनिहार के मिट्टी के ढेर में दबे होने की सूचना पर पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में ग्रामीणों की मांग पर इस पनिहार का जीर्णोद्धार किया गया था। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने यहां टनों के हिसाब से मिट्टी गिराकर इसे दफन कर दिया। इस बारे में बरौर पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि पनिहार के कायाकल्प को लेकर एक सप्ताह का समय दिया है। अगर आरोपियों ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।