{"_id":"6a3eb2924fcb39750a0fe3d7","slug":"fir-registered-against-woman-for-allegedly-slapping-an-11-year-old-child-chamba-news-c-88-1-ssml1004-188037-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 11 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने का आरोप, महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 11 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने का आरोप, महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते समय गेंद उठाने गया बच्चा, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट और परिजनों को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को सौंपी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा 25 जून को अपने घर के समीप स्थित पटवारखाने के पास अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पटवारखाने के परिसर में चली गई। आरोप है कि जब उनका बेटा गेंद लेने वहां गया तो पटवारखाने में रहने वाली पटवारी की पत्नी ने रोक लिया और उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। शिकायत के अनुसार महिला ने बच्चे से कहा कि वह जिसे चाहे बुला ले और यह भी कहा कि उसे किसी का डर नहीं है। आरोप है कि थप्पड़ लगने से बच्चे के कान और गाल पर चोट आई। घटना के समय वहां अमन ठाकुर, मयंक, हनु और मोहित नामक अन्य बच्चे भी मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ करने पर महिला ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। संवाद
--