{"_id":"696e646d07593b025503506f","slug":"fir-lodged-against-accused-of-assaulting-woman-chamba-news-c-88-1-ssml1006-172446-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला से मारपीट के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला से मारपीट के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 19 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा (सलूणी)। विकास खंड सलूणी के चियुडाह गांव में महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पवन कुमार के खिलाफ किहार थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। महिला के साथ गांव के अन्य लोगों ने रविवार रात को इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी गांव में आकर उत्पात मचा चुका है, लेकिन रविवार को उसने सारी हदें पार करके मारपीट शुरू कर दी। महिला के मुंह पर मुक्का मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ महिला जब अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
साथ ही महिला का अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया। जानकारी के अनुसार महिला और आरोपी के बीच में गोशाला को लेकर विवाद हुआ। आरोपी गोशाला में तोड़-फोड़ कर रहा था, जिसको लेकर महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए थाने में तलब करेगी।