{"_id":"655e32df1a1cedb6c90d4bb6","slug":"fir-against-unknown-people-regarding-illegal-felling-in-tarwai-forest-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12628-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तरवाई जंगल में अवैध कटान को लेकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तरवाई जंगल में अवैध कटान को लेकर अज्ञात लोगों पर एफआईआर
Wed, 22 Nov 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा। तरवाई जंगल में अवैध कटान को लेकर वनरक्षक ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपने स्तर पर अज्ञात वनकाटुओं की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
पुख्तला वन बीट के तरवाई जंगल में मंगलवार रात घुप अंधेरे का फायदा उठाकर वनकाटू कटर से तोश और कायल के पेंड़ों को काट रहे थे। रात के समय जंगल में गश्त के दौरान वन रक्षक को कटर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। वन विभाग की टीम को आता देखकर वन काटू अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहे। वन विभाग की टीम ने मौके से तीन तोश और कायल के पेड़ों की लकड़ी बरामद की। टीम ने वन काटुओं को तलाशने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। आखिरकार वन विभाग की टीम ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इस बाबत उच्चाधिकारियों को सूचित किया। बुधवार को तीसा थाना में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी हैं।
-- वन विभाग के बीओ महिंदर ने बताया कि वन काटुओं पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग की टीमें समय-समय पर जंगलों में दिन-रात गश्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
--
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि वन विभाग की ओर से पहुंची शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।