फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Filled samples of 12 food items including pulses, rice, jalebi

Chamba News: दाल, चावल, जलेबी समेत 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे

Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Filled samples of 12 food items including pulses, rice, jalebi
चंबा मिंजर मेले के दौरान ढाबे में निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग के सहायक आयुक
चंबा। मिंजर मेले के दौरान लगे अस्थायी ढाबों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलेबी, दाल, चावल सहित 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए विभाग अपनी प्रयोगशाला में भेजेगा। यहां पर इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर विभाग अपनी आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा। मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर दो में खाने के कई स्टाॅल लगाए गए हैं जहां पर लोगों को मांसाहार से लेकर शाकाहारी भोजन के साथ पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिल रहा है। ऐसे इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने चौगान नंबर दो में लगे खाने के स्टऍलों में दबिश दी। इस दौरान जहां खाने के स्टॉलों में साफ-सफाई की जांच की गई तो वहीं वहां बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे गए। मांसाहार बेचने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों में जो मांस बेच रहे हैं, उसका बोर्ड अपनी दुकानों में अंकित करें। हलाल बेचने वाले हलाल का बोर्ड लगाएं और झटका बेचने वाले झटके का बोर्ड लगाएं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान खाने के स्टॉलों से 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। उन्हें जांच के लिए विभाग की लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed