{"_id":"631639e480fe717d7641f9e2","slug":"fencing-was-done-in-the-school-for-not-giving-job-to-the-son-chamba-news-sml420716122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेेटे को नौकरी न देने पर स्कूल में कर दी बाड़बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेेटे को नौकरी न देने पर स्कूल में कर दी बाड़बंदी
विज्ञापन
राजकीय केंद्रिय प्राथमिक पाठशाला ककरोटी में की गई बाड़बंदी को हटाती महिला।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककरोटी में एक महिला ने स्कूल भवन के पास बाड़बंदी कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को समझाया और उसके बाद महिला ने खुद ही बाड़ को हटा दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला ने ककरोटी स्कूल के लिए दो बिस्वा जमीन शिक्षा विभाग के नाम की थी। साथ ही महिला को आश्वासन दिया गया था कि जब भी स्कूल में कर्मचारियों की भर्ती होगी तो उसके बेटे को नौकरी दी जाएगी। हाल ही में स्कूल में मल्टी टॉस्क वर्कर की तैनाती के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई। इसके लिए महिला के बेटे ने भी आवेदन किया था लेकिन उसके बेटे का चयन नहीं हो पाया। उसकी जगह अन्य अभ्यर्थी उत्तीर्ण किया गया। हालांकि उत्तीर्ण अभ्यर्थी ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। स्कूल के इर्द-गिर्द बाड़बंदी होने के कारण अध्यापकों को विद्यार्थियों को उठाकर बाहर निकालना पड़ा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। महिला का कहना है वह अब नौकरी के लिए प्रशासन से मांग करेगी और अगर नौकरी नहीं दी गई तो वह जमीन वापस लेने का प्रयास करेगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सिहुंता अनिल कुमार का कहना है कि इसके बारे में सूचना मिली है। कहा कि महिला ने खुद ही बाड़बंदी हटा दी है।