फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fearless of infection: distance of two yards, no mask on the mouth

मेडिकल कॉलेज में बिना मास्क घूम रहे मरीज

Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Fearless of infection: distance of two yards, no mask on the mouth
मेडिकल कॉलेज चंबा में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए खड़े लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। दिन : शुक्रवार। स्थान : चंबा मेडिकल कॉलेज। समय : सुबह साढ़े नौ बजे। अस्पताल परिसर में मरीज और तीमारदार भीड़ जुटाकर कोरोना संक्रमण से बेखौफ घूम रहे हैं। कोविड नियमों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीज मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए पंजीकरण केंद्र के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हैं।
विज्ञापन

दो गज दूरी नियम की कोई पालना नहीं की जा रही है। पर्ची जल्दी बनवाने के चक्कर में सामाजिक दूरी के नियम को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है। तीमारदारों और मरीजों से कोविड नियमों की पालना करवाने के लिए वहां कोई विभागीय कर्मचारी भी नहीं है। सुबह दस बजे जब संवाददाता ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का रुख किया तो वहां हालात काफी खतरनाक नजर आए।
विज्ञापन

सबसे पहले मेडिसन ओपीडी के बाहर देखा तो वहां मरीजों की लंबी लाइनें लगी हैं। महिला और पुरुष मरीज डॉक्टर से जांच करवाने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। निजी सुरक्षा कर्मी के बार-बार समझाने पर भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। हर कोई पहले ओपीडी में जाने की फिराक में है। इससे कोविड नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। उसके बाद हड्डी, शिशु और महिला ओपीडी के बाहर भी मरीज लाइनों में खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड और ओपीडी ब्लॉक में लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। निजी सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन, मरीज उन्हें अनदेखा कर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यही हालात अस्पताल की प्रयोगशाला में देखने को मिलते हैं। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज टेस्ट करवाने के लिए लाइनों में दो गज दूरी की अवहेलना करते हुए खड़े हैं। वहीं, निजी प्रयोगशालाओं के बाहर भी यही आलम है। कुछ लोग ही मुंह पर मास्क लगाकर चेकअप करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि, अस्पताल और प्रयोगशाला में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण दोबारा से बढ़ रहा है। इसके लिए लोगों को बार-बार सूचित किया जा रहा है। विभाग अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश कर रहा है। इसको लेकर लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। अस्पताल में अब बिना मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed