{"_id":"630a4efa5b0dc96c6f630db6","slug":"fear-of-murder-expressed-over-son-s-death-chamba-news-sml4197302106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत पर जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत पर जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी तहसील के गांव धनेली निवासी रघुराम ने बेटे की मौत के पीछे चार व्यक्तियों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस थाना किहार में शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए।
शिकायत पत्र के जरिये पीड़ित पिता ने बताया कि 12 अगस्त 2022 को मेरा बेटा राजेश घर से करीब 10: 00 बजे अपनी ड्यूटी के लिए सुरंगानी को निकला। वहां जाकर उसने अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात भी की और कहा कि वह कुछ देर बाद फिर से बात करेगा।
इसके बाद सायं 4:00 बजे उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद लगातार फोन करने पर उसका फोन स्विच ऑफ ही आता रहा। दूसरे दिन वह गांव के 20 लोगों को साथ लेकर बेटे को तलाशने के लिए सुरंगानी पहुंचे जहां उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थकहार कर उन्होंने सुरंगानी चौकी में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित पिता ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को उसके बेटे का मृत शरीर मिलने की सूचना उन्हें लोगों ने दी। उन्होंने बेटे की मौत के पीछे चार लोगों पर आशंका जताई है। उन्होंने थाना प्रभारी से चारों लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी किहार हरनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने चार लोगों पर शक जाहिर किया है। शिकायतपत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।