फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fear among villagers due to bear's knock in Rajera

Chamba News: रजेरा में भालू की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ

Wed, 26 Jul 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fear among villagers due to bear's knock in Rajera
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा में भालू की दस्तक होने से ग्रामीण खौफजदा हैं। कुछ दिन पहले यहां भालू ने एक महिला को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए चंबा से टांडा रेफर किया गया है जबकि भालू की दस्तक निरंतर रिहायशी बस्ती में जारी है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। भालू जंगल से निकलकर लोगों के खेतों और घरों के आसपास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अपने छोटे बच्चों की चिंता सताने लगी है। मौजूदा समय में स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। इसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं लेकिन आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे जब गांव के रास्ते स्कूल जाएंगे तो उन पर भालू कभी भी हमला कर सकते हैं। ग्रामीणों वीरेंद्र सिंह, योगराज, कमल, भानू प्रताप, सुनील कुमार, रवि कुमार और देसराज ने बताया कि रजेरा पंचायत के संगेड, गडूण, बोगा, ककला, थला और आसपास के गांवों में भालुओं का आतंक बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। रोजाना सुबह और शाम के समय भालू रिहायशी बस्ती में घुस रहे हैं। उन्हाेंने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को यहां से दूर भगाने की व्यवस्था करवाई जाए। वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed