{"_id":"66d889ede5b1317fa902be17","slug":"fatahar-holi-route-bus-should-be-run-from-dramman-at-10-pm-omkar-chamba-news-c-88-1-cmb1002-132387-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रम्मण से रात 10 बजे चलाई जाए\n\nफटाहर-होली रूट की बस: ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रम्मण से रात 10 बजे चलाई जाए फटाहर-होली रूट की बस: ओंकार
Wed, 04 Sep 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। फटाहर-होली रूट पर वाया सिहुंता चलने वाली एचआरटीसी बस को द्रम्मण से पुरानी समयसारिणी के अनुसान चलाने की मांग उठने लगी है।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की खंड सिहुंता इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान ओंकार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि इस बस को द्रम्मण से पुरानी समयसारिणी के अनुसार रात को 10:00 बजे चलाया जाए। बताया कि कांगड़ा से भरमौर वाया नूरपुर होकर जाने वाली सिहुंता, चुवाड़ी और जोत की सवारियां रात 10:00 बजे द्रम्मण में फटाहर-होली बस में बैठकर अपने गंत्वय तक पहुंचती हैं। अब यह बस शाम 9:15 बजे द्रम्मण से सिहुंता की ओर निकल जाती है। इससे लोगों को अपने गंत्वय तक पहुंचने के लिए अधिक पैसे देकर टैक्सियाें में सफर तय करना पड़ता है। इसके लिए दस माह पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग उठाई है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर चैन सिंह, महिंद्र सिंह राणा, करनैल सिंह राणा, सोमदत्त मौजूद रहे।
--