{"_id":"673b75b13fcf944b1503d234","slug":"farming-will-take-flight-with-drones-women-will-get-recognition-chamba-news-c-88-1-cmb1002-137441-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ड्रोन से खेतीबाड़ी भरेगी उड़ान, महिलाओं को मिलेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ड्रोन से खेतीबाड़ी भरेगी उड़ान, महिलाओं को मिलेगी पहचान
Mon, 18 Nov 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत कृषि विभाग चंबा ने इच्छुक महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे हैं। इसमें स्वयं सहायता समूहों को 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही ड्रोन खरीदने से पहले इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के दो सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एक को ड्रोन दीदी पायलट और दूसरी सदस्य को ड्रोन सहायक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि खेतीबाड़ी के कार्यों को आसान बनाने और मजदूरों पर निर्भरता कम करने के लिए मशीनीकरण आवश्यक है I
आजकल की युवा पीढ़ी रोजगार की तलाश में शहर की ओर जा रही है और गांवों में खेती के कार्यों के लिए मजदूर मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए फसलों में कीट या बीमारियों के नियंत्रण के लिए स्प्रे करने के लिए मजदूर नहीं मिलते हैं। इसका प्रभाव फसलों पर पड़ता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत ड्रोन खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा।
देने होंगे 1.5 से 2.0 लाख रुपये, कर्ज की भी सुविधा
नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत सरकार की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे और 20 प्रतिशत धनराशि स्वयं सहायता समूह को वहन करनी होगी। यह 20 प्रतिशत धनराशि 1.5 से 2.0 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जिसके लिए स्वयं सहायता समूह अग्री इंफ्रा फंड के अंतर्गत बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कर्ज की ब्याज दर पर तीन प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन
नजदीकी कृषि कार्यालय जमा करवाएं आवेदन
इच्छुक स्वयं सहायता समूह नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर विभाग के उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष संख्या 01899-222206 पर भी संपर्क कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश को 16 ड्रोन मिलेंगे। लेकिन जिला चंबा को कितने ड्रोन मिलेंगे, यह निर्णय स्वयं सहायता समूहों की मांग पर निर्भर करेगा। इच्छुक स्वयं सहायता समूह एक-दो दिन के भीतर अपना आवेदन किसी भी नजदीकी कृषि उपकेंद्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।